जीवाणु खाद जैव उर्वरक प्रयोग विधि, कृषि उत्पादन में जैव उर्वरकों की महत्ता एवं उपयोग(Bacterial compost organic fertilizer use method, the importance and use of organic fertilizers in agricultural production)

जीवाणु खाद   जैव उर्वरक प्रयोग विधि ,   कृषि उत्पादन में जैव उर्वरकों की महत्ता एवं उपयोग( Bacterial compost organic fertilizer use method, ...

जीवाणु खाद  जैव उर्वरक प्रयोग विधि,  कृषि उत्पादन में जैव उर्वरकों की महत्ता एवं उपयोग(Bacterial compost organic fertilizer use method, the importance and use of organic fertilizers in agricultural production)

जैव उर्वरक जीवाणु खाद क्या है?
कृषि उत्पादन में जैव उर्वरकों की महत्ता एवं उपयोग
पिछले दशकों में आत्मनिर्भरता की स्थिति तक कृषि की वृद्धि में उन्नत किस्म के बीजों, उर्वरकों, सिंचाई जल एवं पौध संरक्षण का उल्लेखनीय योगदान है। वर्तमान ऊर्जा संकट और निरंतर क्षीणता की और अग्रसर ऊर्जा स्रोतों के कारण रासायनिक उर्वरकों की कीमतें आसमान को छूने लगी हैं। फसलों द्वारा भूमि से लिए जाने वाले प्राथमिक मुख्य पोषक तत्वों-नत्रजन, फास्फोरस एवं पोटाश में से नत्रजन का सर्वाधिक अवशोषण होता है क्योंकि इस तत्व की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं भूमि में डाले गये नत्रजन का 40-50 प्रतिशत ही फसल उपयोग कर पाते हैं और शेष 55-60 प्रतिशत भाग या तो पानी के साथ बह जाता है या वायु मण्डल में डिनाइट्रीफिकेशन से मिल जाता है या जमीन में ही अस्थायी बन्धक हो जाते हैं। अन्य पोषक तत्वों की तुलना में भूमि में उपलब्ध नत्रजन की मात्रा सबसे न्यून स्तर की होती है। यदि प्रति किलो पोषक तत्व की कीमत की ओर ध्यान दें तो नत्रजन ही सबसे अधिक कीमती है। अतः नत्रजनधारी उर्वरक के एक-एक दाने का उपयोग मितव्ययता एवं सावधानी से करना आज की अनिवार्य आवश्यकता हो गई है।
भारत जैसे विकासशील देश में नत्रजन की इस बड़ी मात्रा की आपूर्ति केवल रासायनिक उर्वरकों से कर पाना छोटे और मध्यम श्रेणी के किसानों की क्षमता से परे है अतः फसलों की नत्रजन आवश्यकता की पूर्ति के लिए पूर्णरूप से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भर रहना तर्क संगत नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों में नत्रजनधारी उर्वरकों के साथ-साथ नत्रजन के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि मृदा की उर्वरा शक्ति को टिकाऊ अक्षुण रखने के लिए भी आवश्यक है। ऐसी स्थिति में जैव उर्वरकों एवं सान्द्रिय पदार्थो के एकीकृत उपयोग की नत्रजन उर्वरक के रूप में करने की अनुशंसा की गई है। भूमि में सूक्ष्म जीवों की सम्मिलित सक्रियता के लिए निम्न दशाएं अनुकूल होती हैं।
  • जीवांश पदार्थो की उपस्थिति
  • नमी
  • वायु संचार
  • निरन्तर उदासीन के आसपास पी.एच मान यह चारों आवश्यकताओं एक मात्र कम्पोस्ट से पूरी की जा सकती है।
जैव उर्वरक जीवाणु खाद क्या है?
सभी प्रकार के पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए मुख्यतः 17 तत्वों की आवश्यकता होती है। जिनमें नत्रजन, फास्फोरस एवं पोटाश अति आवश्यक तथा प्रमुख पोषण तत्व है। यह पौधे में तीन प्रकार से उपलब्ध होती है।
  • रासायनिक खाद द्वारा
  • गोबर की खाद/ कम्पोस्ट द्वारा
  • छिडकाव का उपयुक्त समय मघ्य अगस्त से मघ्य सित्मबर हैा
  • नाइट्रोजन स्थिरीकरण एवं फास्फोरस घुलनशील जीवाणुओं द्वारा
भूमि मात्र एक भौतिक माध्यम नहीं है बल्कि यह एक जीवित क्रियाशील तन्त्र है। इसमें सूक्ष्मजीवी वैक्टिरिया, फफूंदी, शैवाल, प्रोटोजोआ आदि पाये जाते हैं इनमें से कुछ सूक्ष्मजीव वायुमण्डल में स्वतंत्र रूप से पायी जाने वाली 78 प्रतिशत नत्रजन जिन्हें पौधे सीधे उपयोग करने में अक्षम होते हैं, को अमोनिया एवं नाइट्रेट तथा फास्फोरस को उपलब्ध अवस्था में बदल देते हैं। जैव उर्वरक इन्हीं सूक्ष्म जीवों का पीट, लिग्नाइट या कोयले के चूर्ण में मिश्रण है जो पौधों को नत्रजन एवं फास्फोरस आदि की उपलब्धता बढ़ाता है। जैव उर्वरकह पौधों के लिए वृद्धि कारक पदार्थ भी देते हैं तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक हैं। भूमि, जल एवं वायु को प्रदूषित किये बिना कृषि उत्पादन स्तर में स्थायित्व लाते हैं इन्हें जैव कल्चर, जीवाणु खाद, टीका अथवा इनाकुलेन्ट भी कहते हैं।
जीवाणु खाद या जैव उर्वरक निम्न प्रकार के उपलब्ध है।
  • राइजोबियम कल्चर
  • एजोटोबेक्टर कल्चर
  • एजोस्पाइरिलम कल्चर
  • नील हरति शैवाल (वी०जी०ए०)
  • फास्फेटिका कल्चर
  • एजोला फर्न
  • माइकोराइजा
  • ट्राइकोडर्मा
1. राइजोबियम कल्चर
यह एक नम चारकोल एवं जीवाणु का मिश्रण है, जिसके प्रत्येक एक ग्राम भाग में 10 करोड़ से अधिक राइजोबियम जीवाणु होते हैं। यह खाद केवल दलहनी फसलों में ही प्रयोग किया जा सकता है तथा यह फसल विशिष्ट होती है, अर्थात अलग-अलग फसल के लिए अलग-अलग प्रकार का राइजोबियम जीवाणु खाद का प्रयोग होता है। राइजोबियम जीवाणु खाद से बीज उपचार करने पर ये जीवाणु खाद से बीज पर चिपक जाते हैं। बीज अंकुरण पर ये जीवाणु जड़ की मूलरोम द्वारा पौधों की जड़ों में प्रवेश कर जड़ों पर ग्रन्थियों का निर्माण करते हैं। ये ग्रन्थियां नत्रजन स्थिरीकरण इकाईयां हैं तथा पौधों की बढ़वार इनकी संख्या पर निर्भर करती है। पौधे की जड़ में अधिक ग्रन्थियों के होने पर पैदावार भी अधिक होती है।
फसल विशिष्ट पर प्रयोग की जाने वाली राइजोबियम खाद
अलग-अलग फसलों के लिए राइजोबियम जीवाणु खाद के अलग-अलग पैकेट उपलब्ध होते हैं तथा निम्न फसलों में प्रयोग किये जाते हैं
1
दलहनी फसलें
मूंग, उर्द, अरहर, चना, मटर, मसूर इत्यादि।
2
तिलहनी फसलें
मूंगफली, सोयाबीन।
3
अन्य फसलें
रिजका, बरसीम, ग्वार आदि।
प्रयोग विधि
200 ग्राम राइजोबियम से 10-12 किग्रा० बीज उपचारित कर सकते हैं। एक पैकेट को खोले तथा 200 ग्राम राइजोबियम कल्चर लगभग 300-400 मि० लीटर पानी में डालकर अच्छी प्रकार घोल बना लें। बीजों को एक साफ सतह पर एत्रित कर जीवाणु खाद के घोल को बीजों पर धीरे-धीरे डालें, और बीजों को हाथ उलटते पलटते जाय जब तक कि सभी बीजों पर जीवाणु खाद की समान परत न बन जाये। इस क्रिया में ध्यान रखें कि बीजों पर लेप करते समय बीज के छिलके का नुकसान न होने पाये। उपचारित बीजों को साफ कागज या बोरी पर फैलाकर छाया में 10-15 मिनट सुखाये और उसके बाद तुरन्त बोयें।
राइजोबियम जीवाणु के प्रयोग से लाभ
  • इसके प्रयोग से 10-20 किग्रा० रासायनिक नत्रजन की बचत होती है।
  • इसके प्रयोग से वृद्धि वर्धक(साइटोंकानिन) हार्मोन्स भी पोधो को उपलब्ध होते है।
  • इसके प्रयोग से पौधे हेतु जल की उपलब्धता बढ़ता है।
जैव उर्वरकों के प्रयोग मैं सावधानियां
  • जीवाणु खाद को धुप व गर्मी से दूर दूर सूखे एवं ठण्डे स्थान पर रखे
  • इसके प्रयोग से फसल की उपज में 20-35 प्रतिशत की वृद्धि होती है।
  • राइजोबियम जीवाणु हारमोन्स एवं विटामिन भी बनते हैं, जिससे पौधो की बढ़वार अच्छी होती है और जड़ों का विकास भी अच्छा होता है।
  • इन फसलों के बाद बोई जाने वाली फसलों में भी भूमि की उर्वरता तथा स्वास्थ्य सुधारने से अच्छी पैदावार प्राप्त होती है।

जैव उर्वरक प्रयोग विधि
जैव उर्वरकों को चार विभिन्न तरीकों से खेती में प्रयोग किया जाता है।
  • बीज उपचार विधि: जैव उर्वरकों के प्रयोग की यहाँ सर्वोत्तम विधि है। ½ लीटर पानी में लगभग 50 ग्राम गुड़ या गोन्द के साथ जैव उर्वरक अच्छी तरह मिला लेते है जिससे प्रत्येक बीज पर इसकी परत चढ़ जाए। इसके उपरान्त बीजों को छायादार जगह में सुखा लेते हैं। उपचारित बीजों की बुवाई सूखने के तुरन्त बाद कर देनी चाहिए।
  • पौध जड़ उपचार विधि: धान तथा सब्जी वाली फसलें जिनके पौधों की रोपाई की जाती है जैसे टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज इत्यादि फसलों में पौधों की जड़ों को जैव उर्वरकों द्वारा उपचारित किया जाता है। इसके लिए किसी चौड़े व छिछले बर्तन में साथ मिला लेते हैं। इसके उपरांत नर्सरी में पौधों को उखाड़ कर तथा जड़ो में मिट्टी साफ करने के पश्चात 50-100 पौधों को बंडल में बांधकर जीवाणु खाद के घोल में 10 मिनट तक डुबो देते है। इसके बाद तुरंत रोपाई कर देते है
  • कन्द उपचार: गन्ना, आलू, अदरक, अरबी जैसी फसलों में जैव उर्वरकों के प्रयोग हेतु कन्दों को उपचारित किया जाता है। एक किलोग्राम जैव उर्वरकों को 20-30 लीटर घोल में मिला लेते है। इसके उपरांत कन्दों को 10 मिनट तक घोल में डुबोकर रखने के पश्चात बुवाई कर देते है
  • मृदा उपचार विधि: 5-10 किलोग्राम जैव उर्वरक (एजोटोबैक्टर व पी.एस.बी. आधा आधा) 70-100 किग्रा. मिट्टी या कम्पोस्ट का मिश्रण तैयार करके रात भर छोड़ दें। इसके बाद अंतिम जुताई पर खेत में मिला देते है।
जैव उर्वरकों के लाभ
  • यह उपज में लगभग 10-15 प्रतिशत की वृद्धि करते है।
  • यह रासायनिक खादों विशेष रूप से नाइट्रोजन और फास्फोरस की जरूरत का 20-25 प्रतिशत तक पूरा कर सकते है।
  • फसलों की वृद्धि में सहायक होते है।
  • जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते है।
  • मृदा जनित बीमारियों तथा सूखे से फसल को बचाते है।
जैव उर्वरकों के प्रयोग में सावधानियां
  • जैव उर्वरक को छाया में सूखे स्थान पर रखें।
  • फसल के अनुसार ही जैव उर्वरक का चुनाव करें।
  • उचित मात्रा का प्रयोग करें।
  • जैव उर्वरक खरीदते समय उर्वरक का नाम बनाने की तिथि व फसल का नाम इत्यादि ध्यान से देख लें।
  • जैव उर्वरक का प्रयोग समाप्ति की तिथि के पश्चात न करें।
  • जैव उर्वरक को कीट नाशक के साथ प्रयोग न करें।

नाम

Agri Calender,14,Agri schemes and govt order,30,Agricultural machinery,5,Agriculture,6,Animal Husbandry,20,April,1,August,1,Bihar,3,Bio fertlizers,5,Career,4,Cereal crops,7,Contact,4,Cow farming,2,Crops,8,Crops and vegetables,18,December,1,Disease control,4,February,1,Fisheries,13,Gardening,8,Goat farming,2,Govt. schemes,1,Herbal farming,2,Himachal pradesh,3,Horticulture,7,Horticulture and kitchen gardening,6,Irrigation and water management,1,January,1,July,1,June,1,kharif crops,7,Kheti kisani,2,Kheti Kisani News,1,Legume crops,3,Madhya pradesh,15,Manures and fertilizers,14,March,1,May,1,Medicinal farming,4,Mix farming,22,November,1,Nutrient management,12,October,1,Oils crops,1,Organic farming,23,Pest control,14,Piggery,5,Plant protection,4,Poultry farming,4,Rabi crops,4,Seed management,1,September,1,Sericulture,1,Soil management,7,Spices farming,1,Vegetable,1,Vegetables,9,Veterinary medicine,1,Weed control,3,
ltr
item
खेती किसानी समाचार ◊ Latest Kheti Kisani News in Hindi । Agriculture News in Hindi: जीवाणु खाद जैव उर्वरक प्रयोग विधि, कृषि उत्पादन में जैव उर्वरकों की महत्ता एवं उपयोग(Bacterial compost organic fertilizer use method, the importance and use of organic fertilizers in agricultural production)
जीवाणु खाद जैव उर्वरक प्रयोग विधि, कृषि उत्पादन में जैव उर्वरकों की महत्ता एवं उपयोग(Bacterial compost organic fertilizer use method, the importance and use of organic fertilizers in agricultural production)
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhNqGEB9ARhu-HQRr3mxUer9PKuB9UVb3IXf-phmm_38u83bwd_gHldGjX-hDE_A_CP2bc6i_lBoN8PbsR5U2UHELVGyTGnhU9cjy2nqsfA8Z23LvV6tViqbgLd-4Y1lm8r4sqhFN1aXu90/s640/images.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhNqGEB9ARhu-HQRr3mxUer9PKuB9UVb3IXf-phmm_38u83bwd_gHldGjX-hDE_A_CP2bc6i_lBoN8PbsR5U2UHELVGyTGnhU9cjy2nqsfA8Z23LvV6tViqbgLd-4Y1lm8r4sqhFN1aXu90/s72-c/images.jpg
खेती किसानी समाचार ◊ Latest Kheti Kisani News in Hindi । Agriculture News in Hindi
https://www.khetikisani.org/2018/06/bacterial-compost-organic-fertilizer.html
https://www.khetikisani.org/
https://www.khetikisani.org/
https://www.khetikisani.org/2018/06/bacterial-compost-organic-fertilizer.html
true
4442013960455997354
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content